//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक रेडियोथेरेपिस्ट ने सेक्टर-87 एसआरएस पर्ल सोसायटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने युवक की पत्नी सहित ससुराल के लोगों पर उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक योगेश 6 महीने पहले ही नोएड़ा से यहां शिफ्ट हुआ था। यहां पर वह अपनी मॉ और बच्चे के साथ रह रहा था। पति-पत्नी दोनों के बीच मॉ को साथ रखने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश अपनी मॉ को बच्चे की देखभाल के लिए साथ रखना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी नेहा ऐसा नही चाहती थी। परेशान होकर शुक्रवार को उसने रात के समय सोसायटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

No comments :