HEADLINES


More

पांच दिवसीय जिला यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष वं  महेश जोशी, महासचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार एवं विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण के पांच दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा विभाग के सहयोग से दिनांक 09.09.25 से 13.09.25 तक के० एल० मेहता दयानंद महिला महाविद्या


लय, एन० आई० टी० 3, फरीदाबाद के प्रांगण में किया जा रहा है | शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि  डॉ मीनू दुआ प्रधानाचार्य के० एल० मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एन० आई० टी० 3, फरीदाबाद ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित तथा रैडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया | उन्होंने बताया कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं के हाथों में होता है जिस देश का युवा जागृत एवं शक्तिशाली होगा वह देश तरक्की करेगा। रेडक्रॉस सोसाइटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो स्वास्थ्य सेवा मित्रता के साथ-साथ मानवता भेदभाव रहित स्वतंत्र निष्पक्षता तटस्थता एकता स्वैच्छिक सेवा भाव से तत्पर आमजन के भाव जागरूकता के भाव जगाती हैं | इस शिविर में 20 विश्वविद्यालय/ कॉलेज से 100 विद्यार्थी व 20 यूथ रेडक्रॉस काउंसलर द्वारा भाग लिया जा रहा है ।


इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया | बिजेंद्र सौरोत के द्वारा रेडक्रॉस के इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना सन 1863 ईस्वी में सर जॉन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा की गई जिसने 1901 में प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

इसके पश्चात पुरषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा बताया गया कि रेडक्रॉस के द्वारा अनेकों गतिविधियां चलाई जा रही हैं, उन्होंने बताया कि  जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है इसमें कोई भी व्यक्ति रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बन सकता है।

डॉ सुप्रिया ढांडा, सहायक प्रोफेसर अग्रवाल कॉलेज, बल्लबगढ़ ने सभी युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें हमेशा बुरी आदतों से दूर रहकर देश का सभ्य नागरिक बनना चाहिए तथा हमेशा अनुशासन में रहकर समाज की भलाई के कार्य करने चाहिए । एक अनुशासित व्यक्ति हमेशा जीवन मे सफलता की ओर अग्रसर रहता है ।

डॉ ऍम पी सिंह, आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा बताया कि यूथ रेडक्रॉस एक ऐसा मंच है जहाँ युवाओं के कल्याण के लिए अपनी प्रतिभा, कौशल, ज्ञान, क्षमता का प्रदर्शन कर सकते है। इस शिविर का मुख्य उदेश्य स्वैच्छिकः रक्तदान को बढ़ाना, अंगदान के लिए लोगो को जागरूक करना, बच्चो को मोबाइल की गलत आदत छुड़वाने के लिए जागरूक करना, संक्रामक रोगो कि रोकथाम, प्राथमिक चिकित्सा, डिजास्टर मैनेजमेंट, टी बी रोग से बचाव, समय समय पर यातायात के नियमो के बारे में जागरूक करना है।

इसके अलावा इशांक कौशिक, जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं शिविर निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया तथा युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिविर में दी गयी शिक्षा पर अमल करते हुए एक सभ्य नागरिक बनकर देश निर्माण में सहयोग करेंगे।

रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता एम सी धीमान (पूर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी), दर्शन भाटिया, हिमांशु, अरविन्द के द्वारा रेडक्रॉस के द्वारा किये जा रहे मानवहित के कार्यों के बारे में बताया गया तथा उन्होंने सभी युवाओं को रैडक्रॉस साथ बतौर स्वयंसेवक जुड़ने का आह्वान किया ताकि जनकल्याण कार्यो मे उनकी भागीदारी हो सके तथा उपस्थित विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्रतिभागियों और वाई आर सी काउंसलर को विभिन्न प्रकार के प्राथमिक चिकित्सा से गुर सिखाये गए।

इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्वेता आर्य, वाई आर सी  कोऑर्डिनेटर के एल मेहता,  मनदीप, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेवादार युवराज व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ व कॉलेज स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा |

No comments :

Leave a Reply