HEADLINES


More

झूठे केस में फंसाने के आरोप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे खेड़ी पुल फ्लाईओवर के पास बलात्कार के झूठे केस में फंसाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक से करीब 6 लाख रुपये की मांग की थी। 50 हजार रुपये आरोपियों को देने के लिए एक्सप्रेसवे के पास बुलाया था। जहां पुलिस ने आरोपियों को पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पदम नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना खेड़ी पुल में शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि एक महिला ने उसके भाई के खिलाफ पुलिस थाना में रेप की शिकायत दी और जेल भेजने की धमकी देकर महिला व उसकी कथित भाभी ने करीब 6 लाख रुपये की मांग की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल में टीम तैयार की। थाना खेड़ी पुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी महिला व उसकी साथी दूसरी महिला के साथ सचिन निवासी इंद्रा कॉम्प्लेक्स खेड़ी पुल और सुमित निवासी गांव मलपुर जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी महिला ने सचिन व सुमित के साथ मिलकर युवक को फंसाने की योजना बनाई थी।

No comments :

Leave a Reply