HEADLINES


More

सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा शराब के नशे में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा शराब के नशे में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। स्कूल में दो शिफ्ट में बच्चे पढ़ते हैं। शुक्रवार शाम की शिफ्ट चल रही थी। तभी एक टीचर शराब के नशे में क्लास में घुसकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। शनिवार को प्रिंसि


पल ने बल्ल्भगढ़ शहर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामला गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। यह स्कूल शिफ्ट के हिसाब से चलता है। प्रिंसिपल जय प्रकाश ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में करीब 2200 पढ़ते हैं। शाम की शिफ्ट में पढ़ने वालों की संख्या 600 के आसपास है। सुबह की शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक चलती है।

शाम की शिफ्ट का समय शाम 6 से रात 8 बजे तक है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंग्लिश टीचर राजकुमार शराब पीकर 7 वीं क्लास में घुस गया। इस क्लास में 50 छात्राएं पढ़ती हैं।

राजकुमार करीब एक साल से स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाता है। प्रिंसिपल का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की सूचना दी गई है। टीचर के सस्पेंशन पर उच्चाधिकारी ही फैसला करेंगे।

थाना इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply