HEADLINES


More

नव साक्षरता के अंतर्गत साक्षर बनाने का आह्वान। रैली निकल साक्षर बनने के लिए किया प्रेरित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 6 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेड क्रॉस ने उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने निरक्षर जनों को साक्षर बनाने हेतु शपथ ले कर सराय ख्वाजा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। नव साक्षर बनाने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को प्राचार्य मनचंदा ने हरी झंडी दिखा कर भेजा। इस से पूर्व नव साक्षरता के अंतर्गत


प्राध्यापक जितेंद्र कुमार गोगिया ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया और सभी शिक्षार्थियों को बताया कि वे शिक्षा की ओर अपना पहला कदम बढ़ाकर पूर्ण साक्षर बनेंगे और स्वयं शिक्षित होने के बाद अपनी भागीदारी को समझते हुए अपने साथियों को भी साक्षर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्होंने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर स्वयंसेवकों ने भी प्रतिज्ञा ली कि वे शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करेंगे और कर्तव्य पूर्ण भाव से योगदान देंगे तथा शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने में अपने पूर्ण ज्ञान और कौशल का प्रयोग करेंगे। सराय ख्वाजा विद्यालय के प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा सहित सभी अध्यापकों ने शिक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश देते हुए सभी विद्यार्थियों, उनके पारिवारिक सदस्यों और मित्रजनों को भी इस अभियान से जुड़ कर साक्षर बनकर एक सफल नागरिक बनने के लिए वह देश के विकास में निरंतर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह युग विज्ञान और तकनीक का युग है। हाई स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल प्रौद्योगिकी के युग में प्रत्येक का साक्षर बनना देश की उन्नति के लिए नितांत ही आवश्यक है। देश राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना युवा नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने, सेवा की भावना को बढ़ावा देने एवं निरक्षरता समाप्त करने के उद्देश्य से की गई थी। प्राचार्य मनचंदा और प्राध्यापिका गीता, ममता, सुशीला, सरिता, deepanjali सहित सभी प्राध्यापकों ने आह्वान किया कि हम सभी का दायित्व है कि हम सभी निरक्षरों को भी साक्षर बनाएं। विद्यार्थियों ने सराय ख्वाजा मेन मार्केट, सराय ख्वाजा की कालोनियों एवं विद्यालय के समीपवर्ती कॉलोनियों में सभी को पढ़ना लिखना सिखाएंगे, सभी को नव साक्षर बनाएंगे और पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत, गा गा कर साक्षर बनने की अपील कर जागरूकता रैली निकाली। सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे अपने आस पड़ोस और निकटवर्ती स्थान पर जो भी साक्षर नहीं हैं सभी को साक्षर बनाएं ताकि देश से निरक्षरता समाप्त हो सके।

No comments :

Leave a Reply