//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 6 सितंबर - गांव खेड़ी कलां की समस्याओं को लेकर चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत, महासचिव पवन कुमार, उप प्रधान चंद्रवीर भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता रणवीर सिंह, सदस्य वेदपाल, राजू आदि सम्मिलित थे।
समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि गांव में लड़कियों के प्राइमरी स्कूल की हालत बहुत ही खराब है जमीन से 3 फीट नीचे है। कमरों का लेटर टूट कर गिर जाता है। वर्षा के दिनों में छत से पानी टपकता है एवं मैदान पानी से लबालब भर जाता है। स्कूल को बने हुए लगभग 70 साल हो गए हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। दूसरा लड़कों के प्राइमरी स्कूल में तीन कमरों को कंडम घोषित होने के बाद तोड़े हुए 5 साल हो गए हैं। उनको बनाने के लिए बजट नहीं आ रहा है। स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं जिनको दो कमरों व बरामदे तथा स्टाफ रूम में बैठ कर जैसे तैसे काम चला रहे हैं। तीसरा गांव खेड़ी कलां में पंचायत के समय में सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला एवं बारात घर बनवाए गए थे। पंचायत समाप्त होने के बाद गांव नगर निगम में आ गया और उसके बाद इन भवनों की कोई देख रेख नहीं हो रही है। जिससे उनकी हालत खराब हो गई। उनकी मरम्मत की बहुत आवश्यकता है। चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र मंदिर के पीछे बारात घर, सीताराम पट्टी की धर्मशाला एवं सीताराम (बी) पट्टी की धर्मशाला सभी की हालत खराब है मंत्री जी ने ज्ञापन लेने के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनके कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।

No comments :