HEADLINES


More

आपातकाल में बुलाई भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने ऑनलाइन बैठक

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,10 सितंबर। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने अपनी प्रदेश पदाधिकारी की ऑनलाइन बैठक आपातकाल में बुलाई गई । हरियाणा प्रदेश में सभी जिलों में भारी बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अधिकांश गांवों में जलभराव की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है। ज्यादा जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।


बीएमएस के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस आपात स्थिति में, भारतीय मजदूर संघ ने अपने सभी कर्मचारी श्रमिकों से मुख्यमंत्री राहत कोष में धन इकट्ठा करने की अपील की है। संघ का हर कार्यकर्ता मानवता के नाते सहयोग देने में लगा हुआ है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा है कि जहां भी स्वास्थ्य सेवाओं की ज़रूरत होगी, वे अपनी ड्यूटी के अलावा भी सेवाएँ देने के लिए तैयार हैं। भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना नागरिक कर्तव्य समझते हुए इस आपदा में सरकार के साथ तन, मन और धन से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री सोहनलाल, प्रदेश के महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश के मंत्री जितेंद्र कुमार वत्स, प्रदेश मंत्री देवीलाल, प्रदेश के कोषाध्यक्ष संदीप कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply