//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में सोमवार को 4 मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर AC का कंप्रेसर फट गया। इससे आग लग गई। इसका धुआं दूसरे फ्लोर में घुस गया। इसके कारण यहां रह रहे दंपती और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिड़की से कूदकर जान बचाई।
परिवार ने बचने के लिए छत पर जाने की कोशिश की थी, लेकिन गेट बंद होने से वह छत पर नहीं जा पाए। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन इसके पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सुबह 3 बजे सामने सामने आया। परिवार पिछले 5 साल से इस बिल्डिंग में रहा था। मृतक व्यक्ति स्टॉक ट्रेडिंग का काम करता था।

No comments :