HEADLINES


More

6 हजार नए राशन डिपो खुलेंगे: 2 हजार डिपो सिर्फ महिलाओं को मिलेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में राशन डिपो चलाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार प्रदेश में 6 हजार नए राशन डिपो खोलने जा रही है। इसमें महिलाओं को 33% आरक्षण भी मिलेगा। जिससे करीब 2000 डिपो महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे।

इस संबंध में फूड एंड सप्लाई विभाग ने फाइल तैयार कर CM नायब सैनी की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) को भेज दी है। विभाग की इस स्कीम को इसी हफ्ते मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद विभाग की तरफ से आवेदन मांग लिए जाएंगे। फूड एंड सप्लाई विभाग के मंत्री राजेश नागर ने इसकी पुष्टि की है।


No comments :

Leave a Reply