बल्लभगढ़ 6 सितंबर - आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 का शिष्टमंडल बुनियादी सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर आज शनिवार को वार्ड नंबर 42-43 के पार्षद से मिलने गया। इसके महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने उन्हें सेक्टर 2 की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इनके समाधान के लिए उन्होंने प्रशासक महोदया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भी ज्ञापन दिया है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को शीघ्र हल के आदेश दिया। लेकिन अभी तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधि मंडल ने पार्षद महोदय को बताया कि हाउस नंबर 2747, से 2754 तक के घरों के आगे गंदा पानी का नाला खुला बह रहा है। गंदे पानी से दुर्गंध आती है। इस नाले को बंद करके गंदे पानी का कनेक्शन सीवर लाइन से करने की मांग की है। शिष्टमंडल में चैयरमेन हो रामसिंह जी दरोगा,जगदीश चंद्र प्रधान , वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष एस पी त्यागी, मास्टर जगदीश चंद्र, जगपाल सिंह भाटी, नरवीर सिंह अशोक सैनी देवेश बंसल आदि शामिल थे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लम्बे समय से सेक्टर के 100 गज 60 गज,36 गज के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सप्लाई के पानी में मिट्टी आती है। इसके अलावा गोवर्धन पार्क में एक ट्यूब वैल लगाने, तिगांव रोड से सेक्टर 2 में आने वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने, सेक्टर के अंदर की सड़कों को आरएमसी से बनाने जैसे कि विजेता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से पीले गेट की तरफ की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। लेकिन इसे सीमेंट कंक्रीट से नही बनाया जा रहा है। बल्लभगढ़ से सेक्टर 2 में आने के लिए रास्ता नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी 2462 से 24 76, 2436 से 24 80 तक और 2500 से 2600 के मकानों की सड़कों की सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है। जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यह बताया कि सेक्टर 2 में 30 बिस्तरों का अस्पताल निर्माणाधीन है। जिसको दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाना है। लेकिन इसकी निर्माण की गति काफी धीमी है। ऐसे में लगता नहीं है। कि ठेकेदार इस को निर्धारित समय सीमा में पुरा कर पाएगा है। जबकि सेक्टर 2 में आबादी अधिक है। यहां के लोगों के लिए छोटी-मोटी बीमारियों के लिए कोई अस्पताल नहीं है। ताकि लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। लेकिन शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी गहरी नींद में सो रहे हैं। उन्होंने इस तरफ ध्यान देना ही बंद कर दिया है। उन्होंन ने सेक्टर में एक पोस्ट ऑफिस और पुलिस चौकी जल्दी खोलने की मांग की है। इसके साथ-साथ सेक्टर 2 में सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण करवाया जाए। इसके लिए यहां पर जमीन उपलब्ध है। जिसमें पुस्तकालय और वाचनालय खोले जाएंगे। उन्होंने सभी जगहों पर लाइट लगाने, पार्कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 का शिष्टमंडल बुनियादी सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर पार्षद से मिला
Posted by :
pramod goyal
on :
Saturday, 6 September 2025
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :