HEADLINES


More

रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना 282वें दिन भी रहा जारी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा द्वारा सिविल अस्पताल के बाहर चल रहा धरना आज 282 वें दिन में प्रवेश कर गया।

इस मौके पर एनिमल सोल्जर फरीदाबाद संस्थापक प्रदीप कुमार, श्री राधे युवा सेवा शक्ति संस्थापक पवन तिवारी, प्रफुल्ल, प्रभात, अनूप चौबे अमित इंडस्ट्री,


रजनी भाटिया, मंजू यादव, श्रीनिवास तिवारी, शिवम, इंद्रेश, आकाश, शिव, गुनगुन सहित अन्य समाजसेवियों ने बीके चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा को अपना समर्थन पत्र सौंपा।  
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सतीश चोपड़ा ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर संजय भाटिया व उनकी टीम के नेतृत्व में यह धरना पिछले 282 दिनों से शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जब तक फरीदाबाद में ए ग्रेड का ट्रोमा सैन्टर निर्माण शुरू नहीं हो जाता उनका धरना तब तक जारी रहेगा। सरकार द्वारा उनकी ज्यादातर मांगों को मान लिया है कुछ मांगों पर कार्य भी शुरू कर दिया। जिसके लिए वह उनकी टीम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्डा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते है।
इस मौके पर अवधेश कुमार ओझा, विकास कुशवाहा, राजेश अहलावत, प्रमोद भड़ाना, ज्योति, सुनील कुमार, आशीष, सुरेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा, दीपक झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

No comments :

Leave a Reply