//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद - हरियाणा टैक्स प्रिंट वर्कर्स यूनियन 14 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। यह निर्णय आज सेक्टर 25 में कंपनी के गेट के आगे संपन्न हुई गेट मीटिंग में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान अजय चौबे ने की। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और उपाध्यक्ष शिव प्रसाद उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रमिकों को संबोधित
करते हुए बताया कि इस सरकार के कार्यकाल में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई । जिसकी वजह से मजदूरों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। सीटू की राज्य कमेटी के निरंतर संघर्षों और कार्यवाहियों की बदौलत श्रम विभाग हरियाणा को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। तब जाकर श्रम विभाग ने बैठक बुलाई और अब इस फैसले को लागू करने का मामला लंबित हो रहा है। इसलिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद में 14 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मजदूर अधिकार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। आज की बैठक को यूनियन के सेक्रेटरी धर्मपाल बैसला, रामजीत चौधरी, सुरेश यादव, हरिश्चंद्र, नरेंद्र सिंह जिला कमेटी सदस्य सीटू भी उपस्थित रहे। सभी श्रमिकों ने 14 सितंबर को सेक्टर 12 ओपन एयर थिएटर में उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया।

No comments :