//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़ 10 सितंबर श्रम कानून में किए गए संशोधनों को रद्द करने, सभी फैक्ट्रीयों में कार्यरत श्रमिकों को आवास की सुविधा प्रदान करने, कैजुअल और ठेका श्रमिकों को इ एस आई और प्रोविडेंट फंड की सुविधा प्रदान करने तथा न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 30 हजार रुपए
प्रति माह करने को लेकर सेंटर आफ ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद के आह्वान पर आगामी 14 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में भारत गियर लिमिटेड के सभी कर्मचारी भाग लेंगे। यह निर्णय आज कंपनी के गेट के सामने कर्मचारियों की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान रवि ने की जबकि संचालन सचिव मनोज ने किया इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीटू जिला सचिव ने वर्करों को संबोधित करते हुए बताया कि इस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में न्यूनतम वेतन में संशोधन नहीं किया। यदि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार 2015 में श्रमिकों के वेतन में संशोधन कर देती तो आज हरियाणा के मजदूरों का वेतन ₹26000 प्रतिमाह होता। लेकिन यह सरकार ने श्रमिकों का वेतन बढ़ाने के बजाय श्रमिकों के काम करने के घंटे बढ़ा दिए लेकिन मजदूरी में इजाफा नहीं किया। मजदूर चाहे कारखाने का हो रोज कमा कर खाने वाला दिहाड़ीदार मजदूर हो सभी के श्रम की मालिक लूट कर रहे हैं। कैजुअल और ठेका प्रथा में कार्यरत मजदूरों को केवल₹500 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है। जबकि महिला कुली को तो कहीं पर 400 कहीं पर साढे चार सौ ही रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिए जा रहे हैं। यह व्यथा आज अंबेडकर चौक पर श्रमिकों ने जिला सचिव को बताई। कि जब वह काम कर लेते हैं। तो मालिक उनको दिन की मजदूरी नहीं देते हैं कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद मजदूरी मिलती है। दैनिक दिहाड़ीदार मजदूरों ने सीटू के नेताओं को आश्वासन दिया कि 14 सितंबर को सेक्टर 12 में होने वाली विरोध सभा में बड़ी संख्या में श्रमिक भी भाग लेंगे। इन मजदूरों ने कहा कि वे सुबह 7:00 बजे लेबर चौक में आते हैं। कभी काम मिलता है। कभी नहीं मिलता। सारा दिन घूम कर शाम को बगैर काम के वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है। हमें न तो काम फैक्ट्री में मिलता है। न ही लेबर चौकों पर मिल रहा है। सीटू की जिला कमेटी के साथियों ने जिसमें स्टार वायर के सुभाष और हरियाणा टैक्स प्रिंट के हरिश्चंद्र शामिल थे। इन्होंने सिटी पार्क, बस स्टैंड ,राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टैंशन, रेलवे स्टेशन बस अड्डे के सामने सब्जी मंडी में हैंड बिल बांटे।

No comments :