HEADLINES


More

सीटू ‌ जिला कमेटी फरीदाबाद ने 14 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने होने वाले विरोध ‌ प्रदर्शन की तैयार की

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 7 सितंबर सीटू ‌ जिला कमेटी फरीदाबाद ने 14 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने होने  वाले विरोध ‌ प्रदर्शन के लिए तैयार की रणनीति। इस  सिलसिले में आज रविवार  को सीटू ऑफिस बसेलुवा कालोनी में ‌ जिला कमेटी की विस्तारित मीटिंग हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने की जबकि संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। बैठक में जिला कमेटी के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद,रवि, सह सचिव विजय झा और वीरेंद्र पाल भी उपस्थित रहे। मीटिंग के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए जिला सचिव ने बताया कि ‌ देश और प्रदेश के निर्माण में मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान है। सुई से लेकर हवाई जहाज तक मजदूर बनाते हैं। लेकिन हमारे मजदूरों की हालत बहुत खराब है। महंगाई ने कमर  तोड़ दी है। यही नहीं सरकार खुद कानून का उल्लंघन कर रही है। वेतन बढ़ाने का नाम नहीं लेती। न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार प्रत्येक 5 वर्ष में न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए। हरियाणा में 2015 में रिवीजन हुआ था। कानून के अनुसार 2020 में  संशोधन होना चाहिए था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। इसके चलते मजदूर को बहुत नुकसान हुआ। आज हरियाणा में न्यूनतम वेतन सैलरी 11298 है। यदि 2020 में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी हो जाती तो हरियाणा का न्यूनतम वेतन भी दिल्ली के न्यूनतम वेतन 18066 प्रति माह के बराबर होता। ‌ यह मजदूरों की मेहनत की लूट है ।जो सरकार करवा रही है। सीटू मजदूरों ‌ के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष में रहता है। इसकी बदौलत ही इस साल न्यूनतम वेतन रिवाइज करने बारे ‌‌ सुझाव मांगे हैं। ‌ ताकि न्यूनतम वेतन में संशोधन हो सके। इसलिए सीटू ने इस पर सरकार का ध्यान दिलाने के  लिए  आज से ही पर्चे वितरित ‌ करने और सभाएं करने का निर्णय ले लिया है। 7 सितंबर को शाम को 5:30 बजे राजीव कॉलोनी में सभा होगी। और हैंडबिल वितरित किए जाएंगे। कल 8 सितंबर को सेक्टर 24 और 25 के औद्योगिक एरिया में हैंड बिल बांटे जाएंगे। ‌ 9 सितंबर को ओ एम पी ‌ फैक्ट्री के वर्करों की मीटिंग होगी।‌ 10 सितंबर को स्टार वायर और भारत गियर लिमिटेड के वर्करों की ‌ गेट मीटिंग होगी। ‌ 11 सितंबर को जी के एन और ‌ हरियाणा टैक्स प्रिंट की गेट मीटिंग होगी। ‌ 11 सितंबर को थ्री व्हीलर से प्रचार प्रसार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत ओल्ड फरीदाबाद, डीएलएफ, एरिया, ‌ दयाल नगर एरिया, ‌ भारत गियर लिमिटेड, पल्ला - तिलपत ,और भारत कॉलोनी में प्रचार होगा। 12 सितंबर को एसजीएम नगर, पर्वतीय कॉलोनी डबुआ कॉलोनी जीवन नगर, गोछीं ‌, सेक्टर 55 सेक्टर 56 सेक्टर 58 सेक्टर 59 में प्रचार प्रसार किया जाएगा।‌ 13 सितंबर को सेक्टर 6 इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 4, ‌‌ आई एम टी,‌ सेक्टर 22, 23 ,24 में प्रचार प्रसार किया जाएगा। सभाओं का यह अभियान 14 तारीख तक लगातार जारी रहेगा। बैठक में लेबर चौक और मजदूरों के ड्यूटी पर चढ़ना और उतरने के स्थान पर हैंड बिल बांटने का निर्णय भी लिया गया।‌ सीटू की मुख्य मांग में न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए किया जाए। फैक्ट्री मजदूरों,‌ स्कीम वर्करों,  कच्चे ‌ कर्मचारीयों ठेका कर्मियों को इससे कम वेतन नहीं मिलना चाहिए। सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। आज की बैठक में  अरविंद कुमार, ‌ सुनील गोस्वामी, ‌नरेदर, मनोज, ‌ प्रेमपाल, ‌ के ‌पी सिंह, कमलेश,‌ सुरेश कुमार,रामजीत चौधरी,‌ हरिश्चन्द्र ‌ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

No comments :

Leave a Reply