//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 9 सितम्बर। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण मीटिंग आज नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की। जबकि मीटिंग का संचालन सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया।मीटिंग में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर प्रदेश के सभी मंत्रियों व विधायक को ज्ञापन सौंपे जाएगें। इसी कड़ी में कल 10 सितंबर को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश फागना के एन.एच.तीन स्थित निवास पर जाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसी दिन कर्मचारी 11 बजे हार्डवेयर चौक पर एकत्र होकर बडख़ल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे और फिर दोपहर 12 बजे कर्मचारी सैक्टर-7-10 के चौक स्थित मिलन स्वीट हाऊस पर एकत्र होकर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं.मूलंचद शर्मा के सेक्टर-8 निवास पर जाकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे और उन्हें बताएगें कि विगत 29 जून 2025 को रैली के माध्यम स्थानीय शहरी निकाय विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सैक्टर-16 स्थित कार्यालय सागर सिनेमा पर जाकर मुलाकात की और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया था कि आपकी एक सप्ताह के अंदर चण्डीगढ़ में सरकारी मीटिंग कराकर मांगों का समाधान करवाएगा जाएगा, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद सरकार द्वारा बातचीत के लिए किसी भी प्रकार का निमंत्रण यूनियन प्रतिमंडल को नहीं मिला। इससे नाराज सफाई कर्मचारी सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों को ज्ञापन सौंपेगें। साथ ही शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को 11 सितम्बर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञात करवाया जाएगा कि आपके द्वारा जो प्रतिनिधिमंडल को एक सप्ताह का समय देकर मांगों पर मीटिंग बुलाई जानी थी जोकि आज तक नहीं हो पाई।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चिण्डालिया ने बताया कि वर्ष 2022 में पूर्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री रहे डा. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा द्वारा हुए समझौते में मानी हुई मांगों को अभी तक विभाग ने लागू नहीं किया गया। इनमें सबसे प्रमुख मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एचकेआरएन द्वारा नगर निगम सफाई में भेजी गई 6300 सफाई कर्मचारियों की तीन माह की भर्ती को फर्जी/नकली करार दिया गया। क्योंकि हरियाणा सरकार की पॉलिसी एचकेआरएन के माध्यम से अन्य समाज के नौजवान बच्चों को अन्य विभाग में सरकार 58 वर्ष की नौकरी प्रदान कर रही है, परन्तु बाल्मीकि समाज के नौ जवानों को तीन माह के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के अंदर तीन माह की नौकरी देकर उनका शोषण कर रही है। जिसको नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा फर्जी भर्ती कर डटकर विरोध करेगा और संगठन की मांग रहेगी कि ठेकेदारी प्रथा करके एचकेआरएन माध्यम से 58 वर्ष की नियुक्ति पत्र देकर पक्की भर्ती की जाए।
इस मीटिंग में अन्य के अलावा श्रीनंद ढकोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, प्रेमपाल, नरेश भगवाना, राजबीर चिण्डालिया, दर्शन सोया, रघुबीर चौटाला, विक्की हंस, राजेश कामां, देवा तमोली, विरेन्द्र भण्डारी, दान सिंह, नैन सिंह, सुरेश मैनादे, रविन्द्र टांक, सुरेन्द्र चौटाला, विजयपाल चिण्डालिया, धर्म सिंह मुल्ला, चौधरी नानक, देशराज मैनादे, कन्हैया मेडवाल, महिला नेता शकुन्तला, सत्तो, राजवती, वीना, कविता और गीता सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।


No comments :