HEADLINES


More

YMCA यूनिवर्सिटी में छात्रा का सुसाइड:फरीदाबाद गर्ल्स हॉस्टल में लाश मिली

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होस्टल के कमरे में मिला। छात्रा पंखे पर लटकी हुई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

इससे छात्रा के सुसाइड करने का कारण पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। छात्रा रेवाड़ी की रहने वाली थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। छात्रा के सहपाठियों से बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह मामला फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA का है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को यूनिवर्सिटी से फोन आया कि एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। मृतका की पहचान रेवाड़ी के रहने वाले अविनाश कुमार की बेटी 22 वर्षीय वंशिका के रूप में हुई है।

वंशिका बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शाम को होस्टल की दूसरी लड़कियों ने वंशिका का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका देखा और वॉर्डन को सूचित किया। वॉर्डन ने इसकी जानकारी पुलिस को द

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, जांच में अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध कोई चीज नहीं मिली, जो घटना के पीछे का कारण स्पष्ट करती हो।


इस बारे में जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में छात्र द्वारा सुसाइड करने वाले मामले में यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने बताया कि जिस समय छात्रा ने सुसाइड किया, उस दौरान कमरे में अकेली थी। रूम शेयरिंग वाले स्टूडेंट वह बाहर कैंपस में घूमने के लिए गए हुए थे। जब स्टूडेंट एक से डेढ़ घंटे बाद बाहर से वापस अपने रूम में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज स्टाफ को सूचना दी, कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया पुलिस जब मौके पर आई तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा वंशिका पंखे पर फांसी लगा कर लटकी हुई थी। यह पूरा घटनाक्रम शनिवार को 3 से 5 बजे के बीच हुआ। पुलिस भी अभी सुसाइड करने के कारणों का पता लग रही है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वंशिका पिछले दो-तीन दिन से परेशान चल रही थी।

No comments :

Leave a Reply