HEADLINES


More

गुरुग्राम में UER-2 एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू:सिंगल साइड के 235 से 2260 रुपए चुकाने होंगे

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 235 से 2260 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा मासिक पास 50 हजार तक का है।

इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को गाड़ियों के लिए 350 रुपए का पास लेना होगा। यह टोल प्लाजा मुंडका–बक्करवाला में बनाया गया है। यह टोल एक्सप्रेसवे के 46 किमी हिस्से से गुजरने के बदले देना होगा। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी से 17 अगस्त को द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ इसका उद्घाटन किया था।

टोल की यह वसूली रविवार को ही शुरू हुई। जैसे ही लोगों ने महंगे रेट देखे तो टोल कर्मियों से उनकी बहस हो गई। आसपास के लोगों ने भी कहा कि इसके बारे में पूरी जानकारी तक नहीं दी गई। अचानक टोल वसूली ने उन्हें चौंका कर रख दिया।


No comments :

Leave a Reply