HEADLINES


More

उन्नासीवां स्वाधीनता दिवस - सराय ख्वाजा में उन्नासीवां स्वाधीनता दिवस मनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 उन्नासीवां स्वाधीनता दिवस - सराय ख्वाजा में उन्नासीवां स्वाधीनता दिवस मनाया गया। वायुसैनिक गोपाल शर्मा, विद्यालय प्रबंधन, पार्षद बिल्लू और एस एम सी ने फहराया तिरंगा।

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में उन्नासीवां स्वाधीनता दिवस परंपरा अनुसार मनाया गया। आज पूर्व वायु सैनिक श्री गोपाल शर्मा, स्थानीय पार्षद बिल्लू पहलवान जितेंद्र यादव, एस एम सी प्रेसिडेंट, एस एम सी सदस्यों और विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि स्वाधीनता समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण, अध्यापक, छा

त्र, छात्राएं तथा विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि पूर्व वायु सैनिक श्री गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने माता पिता और अध्यापकों की प्रत्येक आज्ञा का पालन करने, अनुशासन में रहने और गुणवत्ता परक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। पार्षद बिल्लू पहलवान जितेंद्र यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालयों उपस्थित रहकर सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन के लिए आगे आने के लिए कहा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सराय क्षेत्र को नए विद्यालय के रूप में एक और सुविधा प्राप्त होने जा रही है। उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापकों, छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए सभी विद्यालयों में विशेष सुविधाएं प्रदान की हुईं हैं आप उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करें और स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि आप विद्यालय में रेगुलर रहें, यदि आप लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी और नियमित हो कर अध्ययन करेंगे तो जीवन में अपने गोल को अचीव कर आत्मनिर्भर बन पाओगे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हरियाणवी सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और मनमोहक हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस से पूर्व सभी गणमान्य अतिथियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों सहित एस एम सी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी पार्षद बिल्लू पहलवान जितेंद्र यादव, अजय गर्ग, दीपांजलि शर्मा, अध्यापक सुनील सहित अन्य अध्यापकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को शुभाशीष दीं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। प्राचार्य ने उल्लास के अंतर्गत नवसाक्षरता अभियान एवं एक पौधा मां के नाम पौधरोपण के लिए सभी से सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य मनचन्दा, विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने आज की मुख्य अतिथि पूर्व वायु सैनिक श्री गोपाल शर्मा और पार्षद जितेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य मनचन्दा, स्टाफ सदस्यों और एस एम सी सदस्यों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंच संचालन और प्रबंधन के लिए दीपांजलि, सुनील सहित सभी अध्यापकों, गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए स्वाधीनता दिवस की बधाई दीं।

No comments :

Leave a Reply