HEADLINES


More

कालकाजी मंदिर, दिल्ली में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 30 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर शुक्रवार रात एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते दिखे। आसपास 3-4 युवक और खड़े थे। घटना को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी 30 साल के अतुल पांडे के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान अभी नहीं हुई है।


मृतक सेवादार की पहचान 35 साल के योगेश सिंह के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार थे। पुलिस को कल रात लगभग 9:30 बजे एक PCR कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे। दर्शन के बाद, उन्होंने सेवादार से सिर पर बांधने के लिए चुन्नी और प्रसाद मांगा। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई। यह विवाद हिंसक हो गया और युवकों ने सेवादार को पहले मुक्कों और फिर लाठियों से पिटाई कर दी।

No comments :

Leave a Reply