HEADLINES


More

हरियाणा में बीजेपी इसी महीने कर सकती है चेयरमैनों की नियुक्तियां

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में बीजेपी इसी महीने चेयरमैनों की नियुक्तियां कर सकती है। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। पार्टी सबसे पहले सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन और ग्रीवांस कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति करेगी। इसके बाद मार्केट कमेटियों सहित अन्य पदों पर वर्करों को एडजस्ट किया जाएगा।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने बताया कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सूचियां जारी की जाएंगी। अकेले मार्केट कमेटियों में 117 कमेटियों के लिए 1638 कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।

हर कमेटी में 14 सदस्य होंगे। इसके बाद चेयरमैनों की नियुक्तियां होंगी, जिनमें पार्टी के प्रति समर्पित वर्करों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्षों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली गई है और इसे जल्द जारी किया जाएगा।

हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भीतरघात और विश्वासघात करने वालों को BJP चेयरमैनी सहित कोई लाभ का पद नहीं देगी। भाजपा ने 2 चुनावों की सर्वे रिपोर्ट पर एक लिस्ट तैयार की थी।

इसमें उन नेताओं और पदाधिकारियों के नाम हैं जिन्होंने चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम किया। सभी भाजपा जिलाध्यक्षों से उनके जिले की सूची शेयर कर दी गई है। चेयरमैन व सदस्यों में ऐसे वर्करों के नाम शामिल नहीं होंगे।


No comments :

Leave a Reply