HEADLINES


More

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक मांगों का ज्ञापन दिया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 29 अगस्त !  

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के महासचिव स

त्यपाल नरवत के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद की प्रशासक महोदया श्रीमती अनुपमा अंजुली को मांगों का ज्ञापन दिया गया । जिसमें समिति द्वारा मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बढ़ाई गई मुआवजे के फैसले को 4 साल हो गए। लेकिन उसका दो महीने का बकाया ब्याज आज तक नहीं दिया। कुछ किसानों का सेशन कोर्ट के मुआवजे का ब्याज लगभग 13/ 14 साल साल से नहीं दिया गया। प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी 4 साल से नहीं दी गई, कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद बची हुई जमीन के लिए नियम अनुसार रास्ता अभी तक नहीं दिया गया, प्लाट की पूरी कीमत जमा करने के बाद भी किसानों को प्लाटों का कब्जा नहीं दिया जा रहा है और एनास्मेंट पर ब्याज लगाकर पैसे जमा करने के नोटिस दे दिए गए हैं खेड़ी कलां गांव के तीन किसान मामचंद, सोहनलाल व दीपचंद की जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कई साल पहले अपने नाम कर ली। लेकिन पॉलिसी के तहत प्लाट देने तय हुए थे वह आज तक नहीं दिए गए बार-बार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए नहरपार के किसान कई साल से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासक महोदय ने किसानों से बातचीत की और उनकी मांगों को शांतिपूर्ण पूर्वक सुना और उन्होंने कहा कि मुझे 15/ 20 दिन का समय दो क्योंकि मुझे अभी दो महीने ही आए हुए है। मैं स्टाफ से आपकी मांगों का ब्यौरा लेकर समिति को पत्र के द्वारा मीटिंग के लिए आमंत्रित करूंगी। आज ज्ञापन देने वालों में लीलू चंदीला प्रकाश नरवत भूप सिंह यादव चंद्र सिंह परमानंद कौशिक दीपचंद नरवत, राजकुमार, धीरज, राजवीर एवं धर्मपाल शर्मा सम्मिलित हुए।

No comments :

Leave a Reply