HEADLINES


More

पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स शॉप संचालकों के साथ की गोष्ठी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के  लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी निरंतरता में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा 11 अगस्त को फरीदाबाद के बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप संचालक व ज्वेलर्स शॉप मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सुझाव प्राप्त किये गये। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा गया कि बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स शॉप पर नाइट विजन के अच्छे गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चल रहे हैं, और ऐसी जगहों पर लगाये गये हैं जहां पर आगंतुकों का चेहरा ठीक प्रकार से कैमरे में कैद हो जाये। DVR को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये ताकि कोई छेड़छाड़ ना कर सके। कैमरा की बैकअप क्षमता कम से कम एक माह की अवधि की आवश्य हो और बैकअप/डाटा को अलग से सुरक्षित रखा जाये। 

उन्होंने आगे कहा कि बैंक, पेट्रोल पंप व आभूषण की दुकानों के पास हेल्पलाइन नंबर, डायल 112, संबंधित थाना व प्रभारी चौकी के नंबर के साइन बोर्ड लगवाये जाये। अनुभवी सुरक्षा गार्ड असल सहित तैनात किये  जाये, कर्मचारियों की समय-समय पर पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक करायें, एटीएम बूथ पर दिन व रात के समय सुरक्षा गार्ड नियुक्त किये जाये, अलार्म सिस्टम दुरुस्त हो, अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर चेक करना सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध बारे सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी जाये। 

गोष्ठी के दौरान ज्वेलर्स शॉप मालिकों द्वारा सुझाव दिये गये कि रात के समय ज्वेलरी शॉप के आसपास पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये, जिस पर पुलिस आयुक्त ने उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि रात के समय ERV/राइडर के पॉइंट्स सुरक्षा की दृष्टि से सुनिश्चित किये जाएंगे। 

गोष्टी के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपयुक्त NIT मकसूद अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त जितेश मल्होत्रा, निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी सुरक्षा शाखा व फरीदाबाद के बैंक मैनेजर, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स शॉप संचालक उपस्थित रहे। 


No comments :

Leave a Reply