HEADLINES


More

हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन, दिए गए बीमारियों से बचने के टिप्स

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/ महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल द्वारा 28 अगस्त 2025 को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर के सहयोग से किया गया।

मंडल के सह सचिव श्री प्रवीन राठौड़ ने स


भी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश देते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर का विशेषकर चाइनीज़ खाना कम से कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

हेल्थ चेकअप कैंप में कुल 50 लोगों ने अपनी बी.पी.शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें करवाईं। कैंप में उपस्थित लोगों ने खून के नमूने भी दिए। कैंप के अंत में मंडल द्वारा सर्वोदय हॉस्पिटल से आई पूरी टीम का सम्मान फेटा एवं फोटो फ्रेम भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांचालचिंतामणि वैद्यप्रवीन राठौड़शेखर पालअक्षयरोहितभावना पांचालसुरेखा भारद्वाजकर्ण शर्मा एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के चेयरमैन श्री अशोक बनयालप्रधान श्री हरजिंदर सिंह बेदीउप प्रधान श्रीमती मोनिका पुंजकोषाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह बेदी जीतूवरिष्ठ समाजसेवी श्री परविंदर राजपालश्रीमती कमल प्रीत कौर एवं श्री राजेन्द्र बजाज भी मेडिकल कैंप में उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply