HEADLINES


More

प्लास्टिक वेस्ट से फ्यूल बनाना संभव कर रहा सराय ख्वाजा का पूर्व छात्र अरशद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा, फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में एक प्रेरणादायी इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय की जे आर सी और ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र अरशद जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में वेस्ट प्लास्टिक टू फ्यूल विषय पर शोध करने हेतु डॉक्टरेट डिग्री के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय के पूर्व छात्र अरशद प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। प्रतिभाशाली छात्र अरशद ने बताया

कि वे स्कॉलरशिप प्राप्त कर पीएचडी कर रहे हैं। अरशद ने विद्यालय के विद्यार्थियों को बताया कि उनका शोध विषय How to Convert Plastic into Fuel प्लास्टिक को ईंधन में बदलने की प्रक्रिया है। अरशद ने अपने शोध विषय पर विद्यार्थियों के साथ विस्तार से चर्चा की और प्लास्टिक से ईंधन बनाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने छात्रों को न केवल तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया बल्कि वैश्विक स्तर पर हो रहे रिसर्च और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे कठिन परिश्रम, लगन और स्पष्ट लक्ष्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सत्र पूरी तरह इंटरएक्टिव रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और उनके उत्तर प्राप्त किए। इस अवसर पर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि ऐसे पूर्व छात्र विद्यालय की पहचान और गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में दीपांजली शर्मा पी जी टी शारीरिक शिक्षा की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने सत्र को विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावशाली और प्रेरणादायी बनाने में विशेष योगदान दिया।
अंत में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अरशद को उनके बहुमूल्य समय और प्रेरणादायी विचारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

No comments :

Leave a Reply