HEADLINES


More

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सेरोगेसी से मां बनी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम  : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मां बन गई हैं। वह सेरोगेसी से मां बनी हैं। उनका बेटा अब 3 माह का हो गया है। बच्चे का नाम जयवीर सिंह रखा गया है, जिसका पालन-पोषण मंत्री आवास पर चल रहा है। राव परिवार की ओर से इस मामले में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 



बताया जा रहा है कि राव जयवीर सिंह अब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विरासत को आगे बढ़ाएगा। राव इंद्रजीत की 2 बेटियां हैं। आरती राव के अलावा छोटी बेटी भारती राव हैं, जो 2 बेटों की मां हैं। आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं। आरती राव ने अभी अक्टूबर 2024 में अटेली हलके से चुनाव लड़ा था। राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव बीरेंद्र सिंह  हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

No comments :

Leave a Reply