HEADLINES


More

राहुल ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है:एक नहीं, कई सीटों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, 'केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।'

बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की 'फर्स्ट टाइम' वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।

दरअसल संसद के दोनों सदनों में भी बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा चल नई पाई।

सदन की कार्यवाही शुरू के होने के पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे।

विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।


No comments :

Leave a Reply