//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 12 अगस्त - रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद जिला की मीटिंग जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में नगर निगम के यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य के उपप्रधान यू. एम. खान ने बताया कि नौशनल इंक्रीमेंट के केस जिन कर्मचारियों के इंक्रीमेंट लगे 6 म
हीने से अधिक हो गई और वे रिटायर हो गए उनमें 30 जून व 31 दिसंबर को रिटायर होने वाली कर्मचारी आते हैं। उसे कोर्ट से जीत गए थे लेकिन सरकार ने उसे लागू नहीं किया और समय 3 महीने से अधिक हो गया। इसीलिए अब कोर्ट में कंप्लेंट का कैसे डालना पड़ेगा। इसमें जो साथी सम्मिलित होना चाहते हैं वह अपना नाम लिखवा दें। जिला सचिव लज्जाराम व कोषाध्यक्ष खजानसिंह ने कहा कि जो साथी रिटायर होते जा रहे हैं उनको रिटायर्ड कर्मचारी संघ का सदस्य बनाएं। फरीदाबाद में हमारी यूनियन के लगभग 700 सदस्य हैं 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस सुकोमल सेन भवन सेक्टर 11 में मनाया जाएगा। जिसमें 80 वर्ष और 80 वर्ष से ऊपर के रिटायर्ड कर्मचारी जो यूनियन के सदस्य हैं। उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा एवं जिला प्रधान नवल सिंह व प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसमें 65,70 व 75 वर्ष के बाद पांच पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी, काॅम्यूटेशन राशि 15 साल की बजाय 10 साल 8 महीने में कटनी, कैशलेस चिकित्सा, कोरोना काल का 18 महीने का DA का एरिया, फैमिली पेंशनर को LTC सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों को रेल व हवाई जहाज के किराए में पहले की तरह छूट देना आदि सम्मिलित हैं सभी मांगों को लेकर 17 सितंबर को जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद से सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारी सम्मिलित होंगे और तब भी सोई हुई केंद्र सरकार व राज्य सरकार नींद से नहीं जगी तो 18 सितंबर को ऑल इंडिया रिटायर्ड कर्मचारी फेडरेशन फरीदाबाद के सुकोमल सेन सेक्टर 11 में आयोजित होगी। जिसमें आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। आज की मीटिंग में बडकल ब्लॉक के प्रधान रतिराम, फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान शाबीर खान, जिला उपप्रधान जयपाल चौहान, हरवीर, लालचंद चौहान, राम प्रसाद आदि ने भाग लिया।

No comments :