फरीदाबाद। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए प्रयोग की गई अभद्र, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा के खिलाफ रविवार को बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, हुकमचंद भाटी चेयरमैन, कविंदर चौधरी, अनुराग गर्ग महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, कुलदीप सिंह, मनीष यादव, कंचन डागर, विपुल, धीरज चौधरी, मनीष हर्षाना, अमन भड़ाना, ऋषभ भड़ाना सहित भाजपा महानगर व भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा व सतीश फागना ने संयुक्त रुप से कहा कि राहुल गांधी का यह बयान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नहीं, बल्कि देश की हर मां और हर बेटे का अपमान है। भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोपरि है,और ऐसे बयान कांग्रेस पार्टी के वास्तविक चरित्र को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ झूठ, नफरत और षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इस बार इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। देश की जनता यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने संयुक्त रुप से कहा कि आज का प्रदर्शन कांग्रेस के नेताओं की बीमार मानसिकता के खिलाफ था, जिसमे कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार मोदी जी को अपशब्द कहना और इस बार विपक्ष के द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माता के लिए अपशब्द कहना इनकी गन्दी और बीमार मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गाँधी का पुतला युवाओं ने जलाया है, अगर इस प्रकार की बयानबाजी मातृशक्ति के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं के द्वारा हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता इसे कतई सहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी को अपनी इस घृणित टिप्पणी के लिए पूरे देश से ‘सार्वजनिक माफी’ माँगनी चाहिए।
प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Posted by :
pramod goyal
on :
Sunday, 31 August 2025
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :