HEADLINES


More

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, शरारती तत्वों पर है पैनी नजर- पुलिस आयुक्त

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद:- जैसा कि मालूम है भारतवर्ष में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। जिस अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर पर परेड व संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाती है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 अगस्त को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने समारोह स्थल सेक्टर-12 पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्युटियों व कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया।    

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री गौरव गौतम, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरियाणा सरकार मुख्य अतिथि होंगे। फरीदाबाद पुलिस की एक महिला प्लाटून सहित 4 प्लाटून परेड में शामिल होगी। कार्यक्रम के दौरान मास पी०टी० प्रोग्राम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी ड्युटी पर तैनात रहेगें।

उन्होनें आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि फरीदाबाद के साथ लगते दिल्ली के बॉर्डर क्षेत्र बदरपुर, पहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर, इस्माइलपुर बॉर्डर, मांगर चुंगी पर पुलिस के नाके लगाये गये हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के साथ लगते बॉर्डर पर गांव ददसिया, गांव मंझावली यमुना पुल, गांव मोहना, गांव मौजपुर टोल प्लाजा पर नाके लगाए गए हैं, जहां पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहर में आंतरिक नाके लगाकर भी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इस प्रकार सुरक्षा की दृष्टि से 30 से अधिक नाके लगाये गये हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि समारोह स्थल के चारो तरफ नाकाबंदी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रवेश द्वारों पर DFMD लगाये गये है, साथ ही HHMD से भी चेकिंग की जाएगी। सिनिफर डॉग टीम व एंटी डिस्पोजल टीम सहित SWAT कमांडो टीम को भी नियुक्त किया गया है। समारोह स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी नियुक्त किये गये हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए थाना सेंट्रल फरीदाबाद के सामने, खेल परिसर के अंदर व टाउन पार्क के साथ तथा इंडियन ऑल कंपनी के सामने मुख्य स्टेज के पीछे 3 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 14 अगस्त रात्रि 10.00 बजे से लेकर 15 अगस्त दोपहर 2.00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा भी नाके लगाये गये हैं। 

बल्लबगढ़ व NIT में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजरोहण किया जाएगा। जहां पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त किया गया है।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड, होटल, ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, साइबर कैफे, धार्मिक स्थलों, मैट्रों स्टेशन, मोबाईल फोन व SIM विक्रता इत्यादि स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है, साथ ही अपराध शाखा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखे हुई है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति बारे डायल 112 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रुम नम्बर 9999150000, 0129 2227200 पर पुलिस को सूचना दें। फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए तत्पर है। 


No comments :

Leave a Reply