HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की 'सेफ सिटी' अभियान के अंतर्गत कार्रवाई, महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 29 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त की रात समय करीब 2:20 बजे दुर्गा शक्ति की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह NIT फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है। 

सभी को अवगत कराया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी। 


No comments :

Leave a Reply