HEADLINES


More

भैंसरावली में जल संरक्षण व स्वच्छता पर कार्यक्रम, वी.डब्ल्यू.एस.सी. बैठक एवं ट्यूबवेल निरीक्षण

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।
ब्लाॅक तिगांव के गांव भैंसरावली में बुधवार को जन स्वास्थय एंव अभियांत्रिकी विभाग के जल एंव स्वच्छता सहायक संगठन की टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जि


ला आईईसी कंसल्टेंट सत्यनारायण नेहरा ने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल व व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जल बचाने के सरल उपाय तथा जलजनित बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान लैब कैमिस्ट वंदना चैधरी ने पानी की जांच एंव उनके अनेक पहलुओं को लेकर बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके उपरांत ग्राम सरपंच श्रीमती आरती देवी की अध्यक्षता में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केमिस्ट वंदना चैधरी, बीआरसी तिगांव सुमन लता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा लता व अंजु, तथा ट्यूबवेल आॅपरेटर सुनील व अशोक ने भाग लिया। बैठक में ग्रामीण स्तर पर जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल आपूर्ति और सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की गई। इसी दौरान विभाग की टीम द्वारा पेयजल ट्यूबवेल का निरीक्षण किया गया तथा पानी के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला जांच हेतु लाए गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को जागरूक बनाने में सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि गाँव में स्वच्छ जल, स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को आमजन तक पहुँचाया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply