HEADLINES


More

यूट्यूब चैनल के स्बसक्राईबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी, इंस्टाग्राम आई.डी. ऑपरेटर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-  साइबर थाना एन०आई०टी० में नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के स्बसक्राईबर व व्यूवर बढाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम से ऑफिशल_मोंटाइज0001 पर सम्पर्क किया जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। जिसपर उन्होंने चैनल को मोनेटिइज करने


के लिए उससे 99 हजार रूपये की मांग की। फिर उसने विभिन्न क्यू आर कोड पर 90,500/-रू ठगों के पास भेजे। जिस शिकायत पर थाना साइबर एन०आई०टी० में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर एन०आई०टी० ने कार्रवाई करते हुए विक्रम(22) वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आय़ा कि आरोपी ऑफिशल_मोंटाइज0001 नामक इंस्टाग्राम आई.डी. को ऑपरेट करता था। आरोपी विक्रम B.A पास है। पूर्व में आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply