HEADLINES


More

सोशल मिडिया पर धमकी व गाली गलौच करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- 


साइबर थाना सैंट्रल में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक लडके द्वारा उसे लगातार सोशल मिडिया व कॉल पर धमकी और गाली गलौच किया जा रहा है और वह उसके फोन नम्बर को वायरल करने की धमकी भी दे रहा। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोहंग कुमार वासी हरिओम नगर कॉलेज रोड, नडियाड खेडा, गुजरात को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और लडकी की बातचीत PUBG खेलते वक्त हुई थी। जिसके बाद इन्होंने अपने सोशन मिडिया डिटेल व फोन नम्बर शेयर किए और फिर इनकी आपस में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद आरोपी ने लडकी को परेशान करना शुरू कर दिया।

No comments :

Leave a Reply