सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी समस्याओं का समाधान के लिए पौध रोपण करना होगा। सरकार ने इस दिशा में कई लक्ष्य निर्धारित कर काम कर रही है।
सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र में 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह के दौरान सीएम ने वन विभाग की तरफ से हरियाणा वाइल्ड लाइफ मैप व कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप तथा 5 बुकलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का यह आयोजन एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता करने के संकल्प का प्रतीक है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। लेकिन विपक्ष हमेशा सरकार के कामों की आलोचना करता है। जिस पार्टी का 55 वर्षों तक देश में शासन रहा और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने के कारण लोगों ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया, वे पहले तो ईवीएम को दोषी ठहराते थे, लेकिन आज उन्होंने एक नया एजेंडा चला रखा है वोट चोरी होने का। कोई उन्हें बताए कि वोट चोरी नहीं हुए हैं, बल्कि उनके काले कारनामों के कारण लोगों ने उन्हें नकार दिया है।

No comments :