//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:- थाना आदर्श नगर में सहीद वासी आदर्श नगर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 दिसम्बर की रात को उसने अपनी ईको कार को अपनी दुकान के बाहर खडा किया था। जब उसने सुबह देखा तो कोई नामपता नामालूम व्यक्ति कार को चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत
पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS ने कार्रवाई करते हुए निसार(20) वासी गांव नकनपुर, नुहूं को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशा पुर्ति करने के लिए उसने यह गाडी चुराई थी। आरोपी से 4000 रुपये बरामद किए गए है।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :