HEADLINES


More

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 80 वर्ष पूरे कर चुके रिटायर्ड पेंशनर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 4 अगस्त रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों की मीटिंग राज्य उपप्रधान श्री यू . एम. खान की अध्यक्षता में सुकोमल सेन भवन सेक्टर 11 फरीदाबाद में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिले के प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने किया। मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 80 वर्ष पूरे


कर चुके रिटायर्ड पेंशनर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला सचिव लज्जाराम ने बताया कि सम्मानित उन्हीं पेंशनरों को किया जाएगा। जो रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य होंगे। 10 अगस्त तक तीनों ब्लॉक बड़खल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को अपने 80 वर्ष से ऊपर के रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची सेवा निवृत्ति की तिथि और विभाग के नाम सहित जिला सचिव लज्जाराम को देनी है। जिला सचिव लज्जाराम ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों में मात्र 2 प्रतिशत कर्मचारी ही 80 वर्ष की आयु तक पहुंच पाते हैं। मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर एवं 17 सितंबर को जंतर मंतर पर ऑल इंडिया पेंशनर एसोशिएशन द्वारा दिए जाने वाले धरने के बारे में विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र डंगवाल, श्रीपाल भाटी, रतिराम, खजान सिंह, जयपाल चौहान, रामप्रसाद, लालचंद चौहान, हरबीर, टेकचंद सौरोत, प्रियवर्त नरवत, मुख्तियार, ताराचंद, एस. एन. मलिक, छिद्धा सिंह, महिपाल आदि उपस्थित हुए।

No comments :

Leave a Reply