HEADLINES


More

79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां के प्रांगण में मनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 15 अगस्त - 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां के प्रांगण में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। स्टेज का संचालन संजय शास्त्री द्वारा किया गया। जिसमें ध्वजारोहण सरकार के दिशानिर्देश अनुसार गांव के वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर श्री देशराज जी के कर कमल द्वारा किया गया। उनका सहयोग किया गया भूतपूर्व सैनिक मुरारी लाल नरवत एवं हेमराज गुप्ता ने तथा गांव के गणमान्य सुभाषवीर पूर्व चेयरमेन, धर्मसिंह नरवत  (रिटायर्ड S.E.नगर निगम), सत्यपाल नरवत प्रधान चौधरी छोटूराम सेवा समिति खे


ड़ी कलां,रामवीर सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, प्रकाश चंद, महेंद्र, जितेंद्र नरवत जिला अध्यक्ष किसान सेल इनेलो, मोहनलाल, रामकिशन, रमेश आदि एवं स्कूल का स्टाफ तथा विद्यार्थी भी ध्वजारोहण में शामिल हुए। ध्वजारोहण के मौके पर स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा काफी आकर्षित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणवी गाने पर छात्राओं द्वारा सामूहिक मनमोहक नृत्य किया गया एवं छात्रों ने लाजवाब योगा तथा जिमनास्टिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ाई में फर्स्ट एवं सेकंड आने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशासनीय पत्र दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को भी इनाम दिए गए। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर देशराज व उनके सहयोगी भूतपूर्व सैनिकों ने सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया की सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भूतपूर्व सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाया है। इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सत्यपाल नरवत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां की नई बिल्डिंग का कल 14 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास करने पर समस्त ग्राम वासियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का, शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा जी का, फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी का तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर जी का धन्यवाद किया और उन्होंने सरकार से मांग की है कि गांव के लड़कियों के प्राइमरी स्कूल को कंडम घोषित करके दोबारा बनाया जाए जो की जर्जर हालत में है कभी भी कोई हादसा हो सकता है और लड़कों के प्राइमरी स्कूल के तीन कमरों को तोड़े हुए 5 साल हो गए उनको शीघ्र बनवाया जाए। धर्म सिंह नरवत (रिटायर्ड S.E. नगर निगम) ने अपने संबोधन में छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे हमारी सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया तथा ऑपरेशन महादेव के तहत उन आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर दिया जिन्होंने पहलगाम में हमारे निहत्थे यात्रियों को धर्म पूछ कर मारा था। स्वतंत्रता समारोह के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा द्वारा मुख्य अतिथिगन गांव के गणमान्यो का एवं स्कूल के स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

No comments :

Leave a Reply