फरीदाबाद के गांव बसंतपुर के 50 घरों में यमुना का पानी घुस गया है। इन घरों में एक फीट से ज्यादा पानी घुसा हुआ है। जिसे अब खाली कराया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है।
पिछले करीब 12 घंटे में 51371 क्यूसेक पानी ओखला बैराज से छोड़ा गया है। डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जलभराव के क्षेत्र में उचित व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए हैं। फरीदाबाद में खतरे का निशान 202.17 मीटर है, जबकि यमुना 198.10 मीटर पर बह रही है
शनिवार को यमुना में दिल्ली ओखला बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद से अलग-अलग समय पर पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले 10 घंटे में 51371 क्यूसेक पानी ओखला बैराज से छोड़ा गया है।
जिसके बाद से फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। गांव बसंतपुर में गांव में लोगों के घरों के बाहर और अंदर एक फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया है। जिसके बाद कुछ लोग घर को छोड़कर बाहर निकल आए हैं। लोगों ने दूसरी जगह पर किराए पर मकान लेकर रहना शुरू कर दिया है।
No comments :