HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 48 टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया


है


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेश वासी गांव सिडोला फरीदाबाद ने तिंगाव थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को उसने अपनी मोटरसाईकिल उसके घर के बाहर खडी की थी तथा सुबह देखा तो मोटरसाईकिल वहां नही थी। जिस पर तिगांव थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने सौरभ वासी भगत सिंह कालोनी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

No comments :

Leave a Reply