HEADLINES


More

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 4,50,000 /-रूपये की धोखाधडी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- सेक्टर 8 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने साईबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया की उसके पास 19 अप्रैल 2024 को व्हाट्सएप एक मैसेज आया जिसमे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए बताया गया था जिसके बाद 24 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग सिखने के लिए एक लाइव क्लाश का लिंक आया फिर उन्होंने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए उ


ससे एक खाता में 1 लाख रुपये डलवाए। इस प्रकार ठगो ने शिकायतकर्ता से कुल 4,50,000 रुपये स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाए तथा निवेश किए पेसे जब निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस संबंध में साईबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने मामले में कार्रवाई करते हुए धारु राम (29)  वासी नागौर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी खाताधारक है। जिसने अपनी खाता ठगो को दिया था। आरोपी मैकेनीक का काम करता है तथा छंठवी पास है। खाता में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply