//# Adsense Code Here #//
गुरुग्राम में रविवार को कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक पदाधिकारियों ने शपथ ली। इसमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रवक्ता के रूप में शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेज की राजनीति कर हरियाणा में सरकार बनाई थी। वोट चोरी किए थे। इससे चोट जरूर पहुंची, लेकिन हम टूटे नहीं। कार्यकर्ता फिर से एकजुट हैं। अगली बार पिक्चर हिट होकर ही रहेगी।
इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा था कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कपड़े उतारकर नंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया था। इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

No comments :