//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 26 अगस्त - आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 का शिष्टमंडल आज मंगलवार को प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद से मिला । उन्होंने प्रशासक महोदया को सैक्टर दो की समस्याओं से अवगत कराया। प्रशासक महोदया ने मांग पत्र पर कार्यवाही करते हुए कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह से सभी समस्याओं का समाधान तत्काल करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग कार्यकारी अभियंता से हुई।शि
ष्टमंडल में प्रधान जगदीश चंद्र, महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, सहसचिव जगदीश प्रभाकर , एग्जीक्यूटिव कमिटी के मेंबर ओमप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासक महोदया को बताया कि सेक्टर के आधे से अधिक घरों में पानी की सप्लाई के साथ मिट्टी आ रही है। मिट्टी इतनी ज्यादा है। कि तीन-चार दिन में पांच सौ लीटर की टंकी मिट्टी से भर जाती है। जबकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी यह बता रहे हैं। कि उन्होंने सारी पाइपलाइन को स्क्वायर कर दिया है। इसके बावजूद भी गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसका कड़ा नोटिस लेते हुए उपमंडल अधिकारी ने शीघ्र की दोबारा से पाइप लाइन की सफाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गोवर्धन पार्क में एक ट्यूब वैल लगाने, तिगांव रोड से सेक्टर 2 में आने वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने, सेक्टर के अंदर की सड़कों को आरएमसी से बनाने क्यों कि विजेता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से पीले गेट की तरफ की सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। कार्यकारी अभियंता ने इस सड़क का निर्माण शीघ्र सीमेंट कंक्रीट से करने का आश्वासन दिया है। महासचिव ने बताया कि सेक्टर 2 में मिल्क प्लांट रोड पर शहरी विकास प्राधिकरण के लगभग 10 प्लॉट है। जिनमें मकान नंबर 2747, 2748 ,2749, 2750,2751, 2752,
27 53,और 2754 बने हुए हैं। लेकिन इनके घरों के सामने गन्दा नाला बह रहा । जिसमें से दुर्गंध तो आती ही है। साथ ही मच्छरों के पैदा होने से बीमारियों हो रही है। जबकि
यहां सीवर की लाइन डल चुकी है। प्राइवेट कॉलोनी के गंदे पानी और सीवर का कनेक्शन इस लाइन में जोड़ना चाहिए था। अब इस पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सेक्टर 2 के निवासियों को बल्लभगढ़ से सेक्टर 2 में आने के लिए बड़ी समस्या आ रही है। उन्होंने वेदांता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से बल्लभगढ़ की तरफ आ रही सड़क का मिलान बल्लभगढ़ से मिल्क प्लांट रोड की तरफ जा रही सड़क पर करने का प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कुछ कानूनी अड़चनें है। इनको दूर करके इस पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments :