//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 10 अगस्त - आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव ने सेक्टर 2 फरीदाबाद में सीनियर सिटीजन क्लब बनाने की मांग उठाई। यह जानकारी महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन भी करेगी। आजादी का यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह निर्णय आज सेक्टर 2 में मिल्क प्लांट के पीछे
के पार्क में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता श्री हो राम दरोगा चैयरमेन जी ने की।इस मीटिंग में प्रधान जगदीश चंद अधाना, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष एसपी त्यागी, जिला कमेटी सदस्य ओमप्रकाश, सह सचिव ,जगदीश प्रभाकर ने भी भाग लिया। शिष्टमंडल ने बताया कि बैठक में सेक्टर 2 की नागरिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इनके समाधान के लिए 7 अगस्त को शिष्टमंडल प्रशासक महोदया, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मिला था। शिष्टमंडल ने प्रशासक महोदया को बताया कि सेक्टर 2 के 100 गज, 60 गज, और छत्तीस गज तथा 160 गज के घरों में पिछले डेढ़ महीने से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस पानी में बड़ी मात्रा में मिट्टी आ रही है। पानी पीने के लायक तो क्या नहाने और कपड़े धोने लायक भी नहीं है। इस बारे में लगभग 50 लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र भी विभाग को दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रशासक महोदया ने कार्यकारी अभियंता को इसके समाधान के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। क्योंकि गंदा पानी सप्लाई होने से यहां के निवासियों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है। शिष्टमंडल ने सेक्टर 2 की खस्ता हाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए। इनको सीमेंट कंक्रीट से बनाने की मांग की। इन सड़कों में गहरे खड्डे बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत करने पर विभाग ठेकेदारों को भेज देता है। ठेकेदार पैच वर्क लगाते हैं। लेकिन बारिश होते ही पैच फिर से उखड़ जाते हैं। सच्चाई यह है। कि कार्यकारी अभियंता इनका समाधान नहीं करना चाहते हैं। केवल अखबारों में बयान देकर काम चला रहे हैं। अभी तक इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव ने गोवर्धन पार्क में ट्यूब वैल लगाने की मांग की थी। क्योंकि यहां पर पानी का डिस्चार्ज बहुत कम है। बगैर मोटर के फर्स्ट फ्लोर में भी पानी नहीं आता है। हॉर्टिकल्चर का स्टाफ भी पार्कों की मेंटेनेंस में लापरवाही करता है। सेक्टर के पार्कों के बाहर गहरी खड़े हैं। इनमें मिट्टी भर के सेल्फ क्लोजिंग टाइल लगाने की मांग संस्था ने की थी। लेकिन अधिकारीयों से इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया । कमोवेश ऐसे हालात स्ट्रीट लाइट को लेकर हैं। एसडीओ और कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिकल सेक्टर दो की तरफ ध्यान नहीं देते। यहां पर बिजली की लाइट कई बरसों से नहीं जल रही है।

No comments :