HEADLINES


More

ओखला बैराज से 27 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा:फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में दिल्ली ओखला बैराज से 27 हजार क्यूसिक पानी यमुना में छोड़ा गया। जिसके बाद फरीदाबाद में यमुना में जल स्तर बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। प्रशासन ने यमुना के किनारे बसे गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस द्वारा नंबरदारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। हालांकि अभी तक पानी का स्तर बढ़ने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दिल्ली ओखला बैराज से अभी तक का सबसे ज्यादा 27 हजार क्यूसिक पानी सोमवार को छोड़ दिया गया है। इससे पहले 22 हजार और 18 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। संभावना जताई जा रही है कि इस पानी के छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर और भी बढ़ने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

यमुना में अभी जलस्तर काफी खतरे के निशान से ऊपर नहीं गया है। लेकिन यमुना में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा सभी गांव के सरपंच को सूचना दी जा चुकी है। इसके अलावा गांव में पुलिस मुनादी भी करा रही है। यमुना में नाव से आवागम करने पर रोक लगाई हुई है। इसके साथ पशुओं को चराने वाले और यमुना के पार खेतों में काम करने वालों को यमुना में जाने से रोका गया है।


फरीदाबाद क्षेत्र में यमुना करीब 30 किलोमीटर के हिस्से से होकर गुजरती है। यमुना के किनारे बसंतपुर, इस्माइलपुर, ददसिया, किड़ावली, दलेलपुर, लालपुर, भसकौला, महावतपुर, मौजाबाद, कांवरा कलां, चीरसी, कबूलपुर, मंझावली, घरोड़ा, घुड़ासन, चांदपुर, शाहजहांपुर, फज्जुपुर, अरुआ, साहुपुरा, मोठूका, छांयसा, और मोहना गांव बसे हुए हैं। यमुना नदी में जब भी पानी बढ़ता है इन गांव की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसके अलावा कई गांव में पानी भी घुस जाता है।

No comments :

Leave a Reply