HEADLINES


More

फरीदाबाद में यमुना पूरे उफान पर है, 2000 लोगों ने बसंतपुर गांव छोड़ा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 20 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के गांव बसंतपुर में 200 से ज्यादा घरों पर पिछले करीब एक सप्ताह से ताले लटके हुए हैं। इन घरों में रहने वाले 2 हजार से ज्यादा लोग या तो अपनी रिश्तेदारी में चले गए हैं या फिर आस-पास के इलाके में किराए पर रह रहे हैं।

इसका कारण है यमुना, जो इन दिनों पूरे उफान पर है। अलर्ट जारी किया गया है कि हिमाचल के पहाड़ों और हरियाणा के मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में सावधान रहें।

यही वजह है कि लोग अपनों घरों को ताले लगाकर सेफ जगह चले गए हैं। कुछ लोग अभी भी गांव में जमे हुए हैं, लेकिन वे हर वक्त डरे सहमे रहते है। 


गांव की गलियों में कई फुट पानी अभी भी भरा हुआ है। लोगों ने घर का सारा सामान छतों पर रखा हुआ है। गांव के नीचे के इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। बाढ़ में फंसे कुछ लोगों को तो सोमवार को ही रेस्क्यू किया गया था।

हालांकि प्रशासन मदद कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि ये नाकाफी है। उनके पास खाना खाने तक का इंतजाम नहीं है। गांव बसंतपुर में क्या मिले हालात, क्या था ग्रामीणों का कहना और प्रशासन की मदद कितनी पहुंची

No comments :

Leave a Reply