HEADLINES


More

जीजा पर गोली चलाने व जानलेवा हमला करने वाले साले को थाना सेक्टर-17 टीम ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-  पकंज वासी ठाकुर वाडा, ओल्ड फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-17 में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसने अपने दादा ससुर के खिलाफ एक बिजली चोरी की शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसके साले व उसकी पत्नी की मौसी के लडके सन्नी ने उसके पास कॉल कर गाली गलौच की और उसे खेडी पुल पर बुलाया। जब वह अपने दोस्तों के साथ खेडी पुल गया तो सन्नी वहां बहुत सारे लडको के साथ खडा था, जिनको देखकर वह अपनी गाडी को लेकर वहां से भगा तो आरोपितों ने पीछा किया और सन्नी ने गाडी के बराबर गाड़ी लगाकर उसके ऊपर फायर कर दिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-17 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सन्नी (29) वासी इन्दिरा कॉम्प्लेक्स सैक्टर- 87 व राहुल (25) वासी भूड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ बिजली विभाग में एक शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए सन्नी व उसके अन्य साथियों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया और सन्नी ने जान से मारने की नियत से पंकज पर गोली चलाई।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी सन्नी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं राहुल को जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply