HEADLINES


More

भाजपा फरीदाबाद महानगर के 14 मंडलों की बैठक हुई सम्पन्न

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 26 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद महानगर के अंतर्गत आने वाले मुजेसर मंडल, बल्लभगढ़, जवाहर कालोनी मंडल सहित 14 मंडलों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान में बल्लभगढ़ के विधायक श्री पं. मूलचंद शर्मा जी , एनआईटी के विधायक श्री सतीश फागना जी, पूर्व विधायक श्री टेकचंद शर्मा जी , चेयरमैन श्री हुक्म सिंह भाटी जी, श्रीमती नीरा तोमर जी , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री बिजेंद्र नेहरा जी, श्री बलदेव अलावलपुर जी, श्री सुखवीर मेलरना जी, महामंत्री श्री अनुराग गर्ग जी व श्री कवीन्द्र चौधरी जी, मीडिया प्रभारी श्री राजेश कौशिक जी, सहित 14 मंडलों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों, केन्द्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों, सेवा पखवाड़ा के आगामी संगठन के कार्यक्रमों को विस्तृत रूप में बताया गया और संगठन को बूथ स्तर तक संगठनात्मक ओर प्रभावशाली करने का विशेष आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसार की सबसे विराट राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है जो सर्वसमाज को आपस में साथ लेकर हमारे महान भारत के राष्ट्रहित और राष्ट्र निर्माण में लगी हुई है और राष्ट्र निर्माण की इस विचारधारा को धरातल पर क्रियान्वित करने में आप भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं की मुख्य भूमिका है। सोहन पाल सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु फरीदाबाद महानगर के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया गया । बैठकों में वक्ताओं द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं, सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन और संगठन विस्तार एवं बूथ के कार्यक्रम विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल की रिपोर्ट पेश की और मंडल प्रभारियों द्वारा मंडल के कार्य की समीक्षा की गई । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी इन बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए बल्लभगढ़ के विधायक श्री पं. मूलचंद शर्मा जी व एनआईटी के विधायक श्री सतीश फागना जी ने संयुक्त रुप से कहा कि 2014 में जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और भारत का पुरे विश्व में मान बढ़ा है ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जी दिन रात काम कर प्रदेश के जन जन को सशक्त करने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री की कार्यशैली दूरदर्शी, सशक्त और समावेशी है, जो महिला, युवा, किसान, गरीब एवं समाज हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करती है। बैठक में जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, मंडल प्रभारी मनोज बालियान, वार्ड पार्षद रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद जगतभूरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद गिल, कुलदीप सिंह मथारू, मंडल महामंत्री दीपक विरमानी,जीत सिंह, महिला मोर्चा वीनाजी ,ज्योति कपूर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply