HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,19,060/-रू की ठगी में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- साइबर थाना बल्लभगढ में अटेरना, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उसे लालच दिखा कर टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,19,060/-रू अपने खाता में डलवा लिए और उसको कोई पैसा वापिस नहीं दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए ओमाराम वासी गांव डांगियावास जिला जोधपुर, शेखर व मनीष कुमार वासी गांव फिटकासनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि ओमाराम खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 82,980/-रू आये थे और इसने अपना खाता शेखर व मनीष को दिया था जिन्होंने इस खाता को आगे दिया था।

आरोपी ओमाराम को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया वहीं शेखर व मनीष को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply