//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 29 अगस्त
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) जिला कमेटी फरीदाबाद के शिष्टमंडल ने आज शुक्रवार को शहर की ज्वलंत समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान
आकर्षित करने के लिए 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के
आकर्षित करने के लिए 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के
डी डी पी ओ को सौंपा । पार्टी के सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि वैसे सरकार की तरफ से फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन असल में इस शहर में ऐसा कुछ भी नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के गंदे नालों की बरसों से सफाई नहीं हुई। जिसकी वजह से रोज जान- माल का नुकसान हो रहा हैं। बरसों से शहर के बीचोंबीच खुले में नाले बह रहे हैं। हर साल शहर के विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं। लेकिन इन खुले नालों को ढकने की कोई उचित व्यवस्था सरकार आज तक नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं कहीं पर कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया जाता है। एक दिन पहले ही गोंछी ड्रेन में एक कार अनियंत्रित होकर के गिर गई। जिसमें तीन की जान चली गई। यह घटना अपने आप में दिल दहला देने वाली है। यहां पर लोहे की जाली थी। अब नहीं है।सबसे पहले प्रशासन को जहां पर लोहे की जालियां जंग लगने की वजह से या किसी कारण से क्षतिग्रस्त हो गई है। तो वहां पर नई जालियां लगानी चाहिए।इसी तरह की घटना पिछले साल बल्लभगढ़ में मोहना रोड के नाले में एक नौजवान की डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इन घटनाओं को हल्के-फुल्के में लेते हैं। जबकि स्मार्ट सिटी के नाम पर एक वृहद योजना बनाकर इन नालों को ढककर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी शहर के कई इलाकों में दूषित जल सप्लाई किया जा रहा है। पीने के पानी में मिट्टी और सीवर का पानी मिलकर आता है। स्वच्छ पेयजल के लिए लोग तरस रहे।।सड़कों की हालत खराब है। जल भराव की समस्या फरीदाबाद में विकराल रूप धारण कर चुकी है। बारिश में वाहनों से जाम लगना आम बात हो गई। सड़कों में घूमते आवारा पशुओं से आम लोग परेशान हैं । कानून व्यवस्था की हालत खराब है। शहर में चोरी डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शिष्टमंडल में कामरेड शिवप्रसाद, निरन्तर पराशर, कामेश्वर ठाकुर, किसानों के नेता रमेश तेवतिया आदि शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है। कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सितंबर माह में आंदोलन चलाएगी। समस्याएं निम्न प्रकार हैं।
1- पीने के लिए स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कई कॉलोनी और सेक्टरों में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है।जिसकी वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं।
2- कई आवासीय कॉलोनियों में सीवर लाइन के चौक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। शहर की सीवर लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
3-फरीदाबाद की सेक्टरों और कॉलोनी में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई जगह गहरे गढ़े बने हुए हैं। खस्ता हाल सड़कों की रिपेयरिंग सुनिश्चित की जाए।
4- सड़कों में हो रहे जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाये है। क्योंकि लगातार सडकों में जाम रहता है। जिसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी होती है।
5- फरीदाबाद में आवासीय कॉलोनियों को तोड़ने पर रोक लगाई जाए। जिन लोगों के मकानों को तोड़ा गया है। उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
6- परिवार पहचान पत्र में की गई गड़बड़ियों के कारण जिन लोगों के राशन कार्ड काट दिए उन्हें राशन मिलना बंद हो गया है। उनके कार्ड दोबारा से बनाए जाए। उनका राशन देना सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लागू किया जाए।
7- ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन बनाने, विधवा पेंशन बनाने, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। ऑनलाइन के नाम पर आम लोगों को परेशान करने पर रोक लगाई जाए।
8-ऑटो रिक्शा चालकों के नाजायज चालान काटने पर रोक लगाई जाए। ऑटो रिक्शा ड्राइवर यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 1476 सीटू से संबंधित है। लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करके इस नाम से अवैध वसूली कर रहे है।इस पर रोक लगाई जाए।
9-शहर में रोज हत्याएं डकैती और मर्डर की घटनाएं हो रही है। इसलिए कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दुरुस्त किया जाए।
10 झुग्गी झोपड़ियों और सलाम बस्तियों में रह रहे लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए।
11- शहर में बह रहे गंदे नालों की सफाई करवाई जाए। गौछीं ड्रेन सिल्ट और गंदगी से भर गई है। इसकी गाद निकाली जाए।

No comments :