हरियाणा में कांग्रेस 11 साल बाद संगठन खड़ा करने की कोशिश में जुटी है। राहुल गांधी खुद मामला देख रहे हैं। उन्होंने 4 जून को चंडीगढ़ में बैठक कर 30 जून तक जिलाध्यक्षों के नाम तय करने का टास्क दिया था। हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षक सभी 22 जिलों के 90 हलकों में जाकर आवेदन व फीडबैक ले चुके हैं।
राहुल के निर्देशों पर सभी जिलाध्यक्षों के लिए 6-6 नामों पैनल के बने हैं। 22 जिलों में कुल 34 जिलाध्यक्ष बनने हैं। पहली बार है जब कांग्रेस पैनल में रखे गए नाम भी गोपनीय रख रही है। चूंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए नेताओं में जिलाध्यक्ष बनने की मारामारी नहीं दिख रही। दावेदार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट मांगने वालों से भी आधे हैं। इनमें विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पैनल में जो नाम आए हैं, उनमें से आधे से अधिक नाम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के समर्थकों के हैं। रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, भिवानी, सोनीपत में हुड्डा गुट से जुड़े नामों की संख्या ज्यादा है। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा समर्थकों के नाम सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के पैनलों में हैं। अगर SC-BC वर्ग पर फोकस हुआ तो सैलजा गुट को फायदा मिल सकता है।
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला समर्थकों के नामों की संख्या 6 से 10 के बीच ही है। ये नाम कैथल, जींद व कुरुक्षेत्र जिलों से हैं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव समर्थकों के नाम भी 8 से 10 के बीच ही हैं।
- जींदः 100 आवेदन आए। 60 को दोबारा से इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। पैनल में सुभाष गांगोली, प्रमोद सहवाग, रघबीर भारद्वाज, ऋषिपाल सरपंच, सतबीर दबलैन, धर्मेंद्र ढुल व अशोक मलिक के नाम बताए जाते हैं।
- हिसार: शहरी व ग्रामीण दो अध्यक्ष पदों के लिए 95 आवेदन आए। 12 नामों के दो पैनल बने। जिनमें बजरंग दास गर्ग, लाल बहादुर खोवाल, राहुल मक्कड़, जस्सी पेटवाड़, अनिल मान, नरेश सेलवाल, कृष्ण सातरोड़, धर्मबीर गोयत, बृज लाल बहबलपुरिया, सुमन शर्मा, अरविंद शर्मा व अश्वनी शर्मा के नाम हैं।
- नूंह: 20 आवेदन आए। पैनल में महताब अहमद, अख्तर हुसैन काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर, मकसूद, मदन लाल तंवर व रजिया बानो के नाम हैं।
- झज्जर: 100 आवेदन आए हैं। पैनल में नरेश हसनपुर, दीपक धनखड़, संजय यादव, सुभाष गुर्जर, बिजेंद्र रंगा, डॉ. विजय व सुमन लोहचब के नाम बताए जाते हैं।
- गुरुग्राम: ग्रामीण व शहरी अध्यक्षों के लिए कुल 78 आवेदन आए। शहर से पंकज डावर, कुलराज कटारिया, कृष्ण सैनी, अशोक टांक, मनीष खटाना व वीरेंद्र यादव और ग्रामीण से पंकज भारद्वाज, पर्ल चौधरी, वीरेंद्र सिंह यादव, सुधीर चौधरी, रोहताश बेदी व प्रदीप जैलदार के नाम हैं।
- भिवानीः शहर से देवराज मेहता, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, प्रदीप गुलिया, धीरज अखरिया, ग्रामीण से अनिरुद्ध चौधरी, डॉ. बृजपाल पप्पू, कमल प्रधान, रामकिशन फौजी व सतेंद्र मोर के नाम बताए जाते हैं।
- महेंद्रगढ़: 27 आवेदन आए। पैनल में सुरेंद्र नंबरदार, सत्यवीर झुकिया, सुरेंद्र पटवा, राजवति यादव, ओमप्रकाश मांडैया, प्रदीप यादव व महेंद्र राता शामिल हैं।
- पानीपतः ग्रामीण से रमेश मलिक, जितेंद्र कुंडू, धर्मेंद्र अहलावत, बिजेंद्र बिल्लू कादयान, सुभाष तंवर व सुनील बिंझौल और शहर से धर्मपाल गुप्ता, जय कुंवार बिंदल, बलजीत सिंह, सुभाष बटला, प्रेम सचदेवा व नीरजा बाहरी के नाम हैं।
- करनालः ग्रामीण से बसंत राणा, राजेश चौधरी, राजेश वैद्य, भूपेंद्र लाठर और शहर से निश्चय सोही, पराग गाबा,मनोज वधवा, संजीव कंबोज, गुरविंद्र कौर के संभावित नाम हैं।
- फतेहाबादः अरविंद शर्मा, बलजिंदर ठरवी, कृष्णा पूनियां, मंगतराम लालवास, शम्मी रत्ती व एडवोकेट नरेश सोनी के नाम हैं।
- पंचकूलाः कुल 32 आवेदन हुए लेकिन 21 ही इंटरव्यू में पहुंचे। इनमें रविंदर रावल, मनवीर गिल, संजीव भारद्वाज, संजीव राणा, फोम लाल व पवन जैन के नाम पैनल में हैं।
- पलवलः 37 आवेदन आए थे। पैनल में संभावित नाम फिरे पोसवाल, सविता चौधरी, दिनेश शर्मा, देवेश चौधरी व वरुण तेवतिया के नाम हैं।
- कैथलः मुख्यतः 23 नामों पर चर्चा हुई। श्वेता ढुल, रामचंद्र ढांड, जसवीर गुर्जर, विमल नम्बरदार, कंवरपाल करोड़ा व रामपाल राणा के नाम पैनल में बताए जा रहे हैं।
- रेवाड़ीः शहरी व ग्रामीण अध्यक्ष के लिए कुल 34 आवेदनों पर विचार हुआ। शहरी से प्रवीण चौधरी, बिर सिंह, अजीत तोंगड़, नरेश शर्मा, महेंद्र छाबड़ा व डॉ. शिवरतन यादव और ग्रामीण में भरत तोंगड़, ओमप्रकाश भारद्वाज, सुभाष छाबड़ी, श्याम यादव, संजय बहाला व कैलाशो बाई के संभावित नाम हैं।
- रोहतक: पैनल में शामिल 6 नामों में से 3 ओबीसी, 2 जनरल और एक एससी वर्ग से हैं। इनमें हेमंत बख्शी, बलराज बल्ले, लोकीराम प्रजापति, कृष्ण छाबड़ा, पार्षद विजय गोयल व मेयर का चुनाव लड़ने वाले सुरजमल किलोई के नाम शामिल हैं।
- चरखी दादरी: 42 लोगों ने आवेदन किया। शॉर्ट लिस्ट किए गए 6 नामों में अनिल धनखड़,अमन डालावास, मनीषा सांगवान, महेंद्र सोनी, सुशील धानक व राजू मान शामिल हैं।
- सिरसाः 30 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया। इनमें संतोष बैनीवाल, अमित सिहाग, राजू शर्मा, नवीन केडिया, राजेश झाडीवाल, सुभाष जोदपुरिया, जग्गा बराड़, वीरभान मेहता के प्रमुख नाम रहे।
- कुरुक्षेत्रः कुल 45 ने फार्म लिए, लेकिन 35 ने ही आवेदन किया। संभावित पैनल में सुभाष पाली, जलेश शर्मा, विवेक भारद्वाज, सुरेश यूनिसपुर, सुरेंद्र सैनी व सुनीता नेहरा के नाम हैं।
- सोनीपतः शहरी व ग्रामीण दो अध्यक्ष बनने हैं। ग्रामीण के लिए अनंत दहिया, अनूप मलिक, जोगिंदर दहिया, संजीव दहिया, पदम सिंह दहिया और शहर से कमल दीवान, कमल हसीजा, अनुज छाबड़ा, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, एडवोकेट मनोज, पन्नालाल एडवोकेट व सतबीर निर्माण के नाम प्रमुख हैंं। इनके अलावा रवि इंदौरा, मनोज बागड़ी, जितेंद्र जांगड़ा, रेखा मलिक के नामों पर चर्चा हुई।
- अंबाला: 34 आवेदन आए। यहां ग्रामीण व शहरी अध्यक्ष बनने हैं। हालांकि पैनल के नाम शामिल नहीं आए। जो प्रमुख नाम चर्चा में हैं उनमें विनोद धीमान, रोहित शर्मा, मिथुन वर्मा व बलिंदर सिंह प्रमुख हैं।
- यमुनानगरः कुल कितने आवेदन हुए, यह आंकड़ा सामने नहीं आया। जिन नामों पर चर्चा हुई उनमें अनिल गोयल, राजकुमार त्यागी, श्यामसुंदर बत्तरा, राय सिंह गुर्जर, पवन चोपड़ा व रमन त्यागी शामिल रहे।
- फरीदाबादः 98 फार्म भरे गए। पैनल में बलजीत कौशिक, सुमित गौड़, गिरिश भारद्वाज, योगेश धींगड़ा, शालिनी चोपड़ा व उमेश कौशिक के नाम हैं।
No comments :